महोबा: शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती से तमंचे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, चार दिन बाद भी FIR नहीं दर्ज
Mahoba, Mahoba | Sep 18, 2026 शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दलित युवती ने दो युवकों पर तमंचे के बल पर दुष्कर्म और दो लाख रुपये नकद व सोने-चांदी के जेवर लूटने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक 14 सितंबर को घटना हुई। आरोप है कि चार दिन बाद भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की और मेडिकल जांच भी नहीं कराई। पीड़िता ने सपा नेता हरि सिंह वर्मा के साथ एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत की।