रूड़की: धनोरी के पास से पुलिस ने 4 तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में भैंस वंशीय मांस किया बरामद
रुड़की की पिरान कलियर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने धनोरी के पास से बीती रात चेकिंग के दौरान रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से पुलिस ने 200 किलो भैंस वंशीय मांस बरामद कर लिया है। यह सभी बिना लाइसेंस के भैंस वंशीय मांस लेकर जा रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।