रूड़की: नगर निगम के भवन के पास लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाली दो संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रुड़की कोतवाली पुलिस ने नगर निगम के पास लड़ाई झगड़ा करने वाली दो संदिग्ध महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध महिलाओं के द्वारा लड़ाई झगड़ा कर शांति व्यवस्था को भंग किया जा रहा है। पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।