कुल्लू : एडिट-5 से पानी के रिसाव के बाद पालचरा में नुकसान, कई मकान और खेत प्रभावित
एनएचपीसी पार्वती जलविद्युत परियोजना चरण-दो के एडिट-5 से पानी के तेज रिसाव के बाद पालचरा गांव में मटमैले पानी का बहाव पहुंच गया। ग्रामीणों के अनुसार, दो मकान पूरी तरह दब गए, जबकि एक मकान को भारी नुकसान हुआ है। दो दुकानों और दो अन्य रिहायशी मकानों में भी पानी घुसने की सूचना है। खेतों में पानी भरने से फसलों को भी नुकसान बताया जा रहा है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने रात करीब 11 बजे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। ग्रामीणों ने प्रशासन और परियोजना प्रबंधन से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन करने और सुरक्षा के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की है।
#कुल्लू #पालचरा #NHPC #पार्वतीजलविद्युतपरियोजना #एडिट5 #पानीकारिसाव #हिमाचलप्रदेश #KulluNews #BreakingNews
Chamba, Chamba | Sep 20, 2026