कासगंज: बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने कलेक्ट्रेट पर की पीस कमेटी बैठक
कासगंज में आगामी बकरीद और गंगा दशहरा को लेकर डीएम प्रणय सिंह व एसपी ओम प्रकाश सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक कर धर्मगुरुओं व संभ्रांत नागरिकों से सीधा संवाद किया। अधिकारियों ने आपसी सौहार्द, भाईचारा और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। डीएम ने नमाज व कुर्बानी निर्धारित स्थानों पर करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।