कटोरिया: टोनापाथर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर-भाभी जख्मी
Katoria, Banka | May 2, 2026 कटोरिया-सूईया रोड स्थित टोनापाथर के पास शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार देवर- भाभी जख्मी हो गया। जख्मी दोनों का इलाज शनिवार दोपहर करीब 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। दोनों घर से बाइक द्वारा टोनापाथर गया था। जहां बाइक रोकते ही पीछे से जा रही अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।