तिर्वा: पोलिटेक्निक चौराहे पर युवक को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया, भेजा गया जेल
Tirwa, Kannauj | Sep 24, 2026 तिर्वा : अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तिर्वा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बुधवार को पोलिटेक्निक चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।