मंझनपुर: कुआडीह गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर मारपीट, कई घायल, वीडियो हुआ वायरल
पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कुआडीह गांव में मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मंगलवार को लगभग 11 बजे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। मारपीट की घटना में संजय यादव, सचिन, अंजू यादव, लक्ष्मी यादव समेत कई लोग घायल हो गए।