शाहगंज: वारंटी अभियुक्त रितेश उर्फ गोलू को किया गया गिरफ्तार
अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शाहगंज पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। शाहगंज पुलिस ने रविवार की शाम करीब 7 बजे बताया कि पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त रितेश उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा