कन्नौज: क्लास में खर्राटे मारते सोए गुरुजी, पास बैठकर बच्चे चलाते रहे मोबाइल; वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से सरकारी स्कूल की लचर शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों की लापरवाही को उजागर करने वाला एक वीडियो सामने आया है। उमर्दा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय सिकरोरी में ड्यूटी के दौरान एक शिक्षक कक्षा में आराम से सोते हुए नज़र आए, जबकि बच्चे पास ही बैठकर मोबाइल चलाते दिखे।
इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की कार्यशैली और व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं।
Hardoi, Hardoi | Aug 4, 2026