धनौरा: गजरौला बस्ती चौराहे पर दिनदहाड़े व्यापारी के पिता से सोने की चेन की ठगी का पुलिस ने किया खुलासा, व्यापारी संतुष्ट नहीं
पीड़ित का बेटा अमित कुमार पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश थे। एक बदमाश थाना चौराहा के निकट से बाइक पर बैठा था। उसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस ने उसे बचा दिया है। इंस्पेक्टर सनोज प्रताप सिंह का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। माल मुकदमाती को मांग रहे थे। जिसे देना संभव नहीं है।