धनौरा: गजरौला के गांव काकाठेर में अवैध शराब बिक्री का ग्रामीणों ने किया विरोध, पथराव में 6 लोग हुए घायल
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के गांव काकाठेर में सुखदेव व सागर का परिवार रहता है। उनके घर के बराबर के रहने वाले भगत सिंह और गज्जू अवैध रूप से शराब बेचने का काम करते हैं। सोमवार रात लगभग 9:00 बजे सुखदेव और सागर ने अवैध शराब बेचने का विरोध किया तो दबंग लोगों ने मारपीट करनी शुरू कर दी, इतना ही नहीं दबंगों ने पथराव कर दिया।