धनौरा: गजरौला के बस्ती चौराहे पर दिनदहाड़े व्यापारी के पिता से सोने की चेन ठगी की घटना का पुलिस ने किया खुलासा
आपको बता दे की गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला संत नगर में सुरेश चंद शर्मा का परिवार रहता है। गुरुवार सुबह घर के पास में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए गए थे, इसी दौरान मंदिर के पास पहुंचे तो बाइक सवार बदमाश ने सुरेश चंद शर्मा को रोक लिया था और उन्हें अपनी बातों में उलझने के बाद सोने की चेन की ठगी कर ली थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।