धनौरा: मंडी धनौरा के एक गांव में उपचार के लिए गई युवती के साथ चिकित्सक ने की छेड़छाड़, भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
थाना क्षेत्र के एक गांव में उपचार कराने गई युवती के साथ चिकित्सक ने छेड़छाड़ की। शोर शराबा मचने पर घटना का पता चला। युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का आरोप है कि उनकी मां बीमार चल रही बहन को 18 फरवरी को निकटवर्ती ग्राम निवासी चिकित्सक के यहां उपचार कराने के लिए ले गए थे।