धनौरा: दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, मंडी धनौरा थाने में मुकदमा दर्ज
क्षेत्र के गांव बिहापुरी निवासी रीना देवी की शादी दिसंबर 2023 में जागेश सैनी पुत्र जगपाल सैनी ग्राम सानीपुरा थाना चांदपुर जनपद बिजनौर के साथ हुई थी। शादी के समय रीना के पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चल लेकिन, बाद में पांच लाख नगद व कार की मांग की जाने लगी।