घाघरा: घाघरा ब्लॉक में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई, बीडीओ ने रखे विचार
Ghaghra, Gumla | Apr 14, 2025 घाघरा ब्लॉक परिसर मे डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ दिनेश कुमार ने डॉ.अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर बीडीओ ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा,डॉ.अंबेडकर ने हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता दी।