द्वारका: बिंदापुर थाना पुलिस ने दिल्ली से इंटर डिस्ट्रिक्ट गैंग के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया
बिंदापुर थाना की पुलिस टीम ने एक इंटर डिस्ट्रिक्ट गैंग का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान विशाल उर्फ घोड़े वाला, विशाल चौहान, पंकज कुमार और राहुल कुमार उर्फ कबूतर के रूप में हुई है। यह चारों दिल्ली के महावीर एंक्लेव, राजापुरी, भरत विहार और डाबड़ी इलाके के रहने वाले हैं। इनके रिसीवर साथी धर्मेश वर्मा को भी पुलिस ने पकड़ा है।