द्वारका: द्वारका जिला की जेल बेल सेल और एंटी बरगलरी सेल की टीम ने दिल्ली से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया
द्वारका जिला के जेल बेल सेल और एंटी बरगलरी सेल की पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह सभी या तो दिल्ली से तड़ीपार किए गए थे या अलग मामलों में वांटेड थे। इनकी पहचान लक्ष्मी देवी, योगेंद्र सिंह उर्फ बाबू, विष्णु उर्फ शंकर, राहुल उर्फ चिंटू, अनीता उर्फ सुनीता और विमला देवी के रूप में हुई है। यह सभी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं।