द्वारका: RWA की याचिका पर हाई कोर्ट ने अतिक्रमण हटाने का दिया आदेश
साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम गांव थाना इलाके में स्थित राजनगर पार्ट 2 में आज शुक्रवार को एमसीडी के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कारवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई। क्योंकि यहां के स्थानीय लोग और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार महरौली रोड और रेलवे क्रॉसिंग रोड से अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे। RWA हाई कोर्ट पहुंचकर याचिका दायर किया।