मछलीशहर: खजुरहट गांव निवासी विवाहिता गायब अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान
खजुरहट निवासी मीनू पत्नी राम सागर तिवारी चार दिनों पहले रात में घर से गायब हो गई। परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सूचना देने के चार दिन बाद भी अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाबत मीनू की देवरानी डाली पत्नी रमाजीत तिवारी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच की जा रही है।