नवादा: नवादा की सिविल कोर्ट ने अवैध हथियार मामले में दोषी को सुनाई तीन वर्ष के सश्रम कारावास की सजा
Nawada, Nawada | Aug 1, 2026 नवादा सदर कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने हिसुआ थाना कांड संख्या 232/25 में अवैध हथियार रखने के मामले में दोषी चुन्नू सरदार उर्फ चुन्नू सिंह को तीन वर्ष के सश्रम कारावास और 3,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं देने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 26 के तहत एक वर्ष का कारावास और 2,000 रुपये जुर्माना भी।