मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामु जिले में मंईयां सम्मान योजना की किस्त जारी, लाभुकों के खाते में पहुंचे ₹2500
झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मंईयां सम्मान योजना के तहत मार्च माह की किस्त लाभुकों के खातों में पहुंचनी शुरू हो गई है। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को 2 हजार 500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जा रही है, जिससे लाभार्थियों में खुशी का माहौल है। सबसे पहले धनबाद जिले में विभाग द्वारा किस्त जारी की गई, जहां शुक्रवार को लाभुकों के खातों में राशि भेजी गई। इसके बाद अब प