इटावा: बकेवर के लखना कसवा के मातन मुहाल से दो दिन पूर्व लापता वृद्ध का शव मिला, जांच शुरू
Etawah, Etawah | May 14, 2026 बकेवर के लखना कसवा के मातन मुहाल से दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए वृद्ध राम सिंह सविता (60) का शव गुरुवार सुबह नगर पंचायत कार्यालय के समीप नहर पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बीमारी के चलते मानसिक तनाव की बात कही है। पुलिस ने दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कराया।