बिंदकी: बिंदकी के महरहा रोड में महिला व्यापार मंडल की बैठक हुई, 15 दिवसीय समर कैंप में बच्चों के स्किल डेवलप की बनी रूपरेखा
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के महरहा रोड स्थित शौर्य किड्स स्कूल में रविवार की देर शाम 6 बजे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कंछल गुट महिला इकाई नगर बिंदकी की एक बैठक नगर अध्यक्ष स्वाती ओमर की मौजूदगी में हुई। बैठक में आगामी 15 मई से 30 मई तक संगठन द्वारा नगर के लंका रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित समर कैंप की रूपरेखा बनी।