भरगामा: भरगामा प्रखंड के शेखपुरा के लाल ने रचा इतिहास, नितीश कुमार बने जेएनयू के अध्यक्ष
जेएनयू चुनाव 2025 के परिणाम आते ही भरगामा प्रखंड के शेखपुरा गांव में जश्न का माहौल छा गया. गांव के होनहार बेटे नितीश कुमार ने देश के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में छात्र संघ के अध्यक्ष का पद अपने नाम कर लिया है.