जहानाबाद: पब्लिक पर चले खबर का असर: जहानाबाद में मिली रहस्यमयी युवती की हुई पहचान, आंध्र प्रदेश से पहुंचे माता-पिता, हुए भावुक
पब्लिक ऐप पर चले असर का खबर देखने को मिला जहां जहानाबाद में घायल अवस्था में मिली रहस्यमयी युवती की पहचान हो गई है। युवती के माता-पिता आंध्र प्रदेश के नेल्लोर से जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचे और उसे अपनी बेटी श्री नंदिनी के रूप में पहचान लिया। परिजनों ने बताया कि श्री नंदिनी 25 जून से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत उन्होंने नेल्लोर में दर्ज कराई थी।