कायमगंज: नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाला निर्माण के कारण नबावगंज मेन मार्केट में भारी वाहनों का प्रवेश रुका
नबावगंज के मेन मार्केट में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह प्रतिबंध नाला निर्माण कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगा यह निर्णय यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और जाम की समस्या को कम करने के लिए लिया गया है।ईओ प्रमोद कुमार ने बताया कि इस प्रतिबंध से बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी।