जमुई: महिसौड़ी चौक से बहन के साथ छात्रा का अगवा कर लखिसराय के होटल में दुष्कर्म, लाइव वीडियो हुआ वायरल
Jamui, Jamui | Apr 21, 2026 महिसौड़ी चौक से तीन युवकों द्वारा छोटी बहन के साथ 15 वर्षीय छात्रा को अगवा कर लखिसराय के एक होटल में लेजाकर एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़िता द्वारा मंगलवार की शाम 6:00 बजे महिला थाना में आवेदन देकर मनीष कुमार व अन्य दो साथियों पर FIR दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।