चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की वार्षिक आम सभा एवं भव्य रजत जयंती गौरव समारोह शुक्रवार को इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। बैंक ने 25 वर्ष पूरे होने पर समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी मौजूद रहे।