सदर: उपमुख्यमंत्री ने कहा- अखिलेश यादव के पेट में दर्द है, उन्हें भारतीय संस्कृति और स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है
Sadar, Lucknow | Apr 10, 2026 आज शुक्रवार कि दोपहर 1:00 लगभग उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर कहा, अखिलेश यादव के पेट में दर्द है। उन्हें भारतीय संस्कृति से, अवध, भोजपुरी और अन्य स्थानीय भाषाओं से दिक्कत है। वो तो विदेश में पढ़े हैं, उनको भारतीय भाषाओं, उत्तर प्रदेश की भाषाओं से क्या मतलब है।