विदिशा नगर: दुर्गा नगर चौराहे पर नगरपालिका के नाला गैंग ने हटाया अतिक्रमण, कुछ दुकानदारों ने किया विरोध
विदिशा नगर पालिका के माध्यम से तैयार की गई नाला गैंग बारिश के पूर्व शहर के विभिन्न स्थानों पर नालों की सफाई का काम कर रही है। दुर्गा नगर चौराहे से रेलवे स्टेशन के बीच नाले के ऊपर बनाई गई अस्थाई दुकानों गुमटियों को हटाकर नाली की सफाई तकरीबन 1 साल बाद की जा रही है, शुक्रवार दोपहर 2 बजे के लगभग कुछ व्यापारी इसका विरोध भी कर रहे थे