कटोरिया: मोहपत्ता गांव: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने खाया सल्फास, गंभीर हालत में देवघर रेफर
Katoria, Banka | May 18, 2026 मोहपत्ता गांव में सोमवार सुबह करीब 9 बजे पत्नी से विवाद होने पर किशन यादव ने सल्फास खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी। परिजनों को जब मामले की जानकारी हुई तो आनन-फानन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।