जलालाबाद, शाहजहांपुर। तहसील जलालाबाद के ग्राम मालूपुर के ग्रामीणों ने एसडीओ जलालाबाद को शिकायती पत्र देकर गांव में लगातार बनी लो वोल्टेज और बिजली संकट की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने इसको लेकर बिजली घर जलालाबाद में धरना प्रदर्शन किया और एक ज्ञापन दिया.