शिवपुरी नगर: मासूम की जान खतरे में! अगवा बेटी को तलाशने में नाकाम रही पिछोर पुलिस, बदहवास पिता ने लगाई SP से न्याय की गुहार
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम बदरवास से एक बेहद हैरान करने वाला और पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका को साजिश के तहत बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया गया, लेकिन घटना के 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। थक-हारकर पीड़ित पिता ने आज मंगलवार को एसपी के पास पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई