ग्वालियर गिर्द: सरकारी जमीन पर चल रहा था मैरिज गार्डन, करोड़ों की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मुहिम जारी है, इसी कड़ी में रविवार दोपहर कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। इस टीम ने कोटेश्वर मंदिर के पीछे चंदनपुरा मार्ग से होकर गुजर रहे नाले व उससे जुड़ी बेशकीमती 15 हजार वर्गफीट शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।