विदिशा नगर: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की समीक्षा बैठक, गेहूं खरीदी में आई तेजी
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में शनिवार दोपहर 1 बजे चार जिलों के गेहूं उपार्जन कार्य की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यह खरीदी की तीसरी समीक्षा है और अब प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है।उन्होंने बताया कि पहले स्लॉट बुकिंग में देरी की समस्या थी, लेकिन अब इसे दूर कर लिया गया है और बुकिंग तेज़ी से हो रही है।