पातेपुर: पातेपुर के बजरंग चौक के पास दो बाईकों की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक।
पातेपुर के बजरंग चौक के पास दो बाईकों की टक्कर पर तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बुधवार की देर शाम 6:45 बजे की बताई गई है। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए पातेपुर CHC में भर्ती कराया। घायलों की पहचान कोआही के मो अरमान, बेलदाम के मो सितारे तथा दिग्गा गांव के मो अशरफ के रूप में हुई है। घटना में मो सितारे की हालत काफी गंभीर बताया गया।