झालरापाटन: आनंद धाम मंदिर में प्रसाद वितरण के दौरान 9 महिलाओं के गले से मंगलसूत्र व चेन हुई चोरी, चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
झालरापाटन के आनंद धाम मंदिर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां राम कथा के समापन के बाद प्रसाद वितरण के दौरान अज्ञात बदमाशों ने 9 महिलाओं के गहने चोरी कर लिए। शनिवार शाम जब प्रसाद वितरण चल रहा था तो भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात की है। आयोजनकर्ताओं ने रविवार सुबह करीब 8:00 बजे आज होने वाले भंडारे में सुरक्षा बढ़ाने मांग की है।