धरहरा: दशरथपुर स्टेशन के सामने तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने स्कूटी में मारी टक्कर,शिक्षक गंभीर रूप से घायल,घटना के बाद वाहन लेकर फरार
धरहरा-जमालपुर मुख्य मार्ग पर दशरथपुर रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को तेज रफ्तार ई-रिक्शा की टक्कर से स्कूटी सवार एक शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया। घायल शिक्षक की पहचान धरहरा गांव निवासी रणजीत कुमार साहु के रूप में हुई है।