बाढ़ अनुमंडल के जलगोविंद पंचायत अंतर्गत सलेमपुर गांव में शादी समारोह के दौरान शुरू डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और मारपीट में बदल गया। स्थानीय लोगों ने गुरुवार को लगभग 10 बजे बताया कि इसी विवाद को लेकर गुरुवार को फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पथराव की घटना भी सामने आई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।