शिवपुरी नगर: शिवपुरी: खाते से उड़े ₹2.80 लाख, पुलिस की मदद से पूरी रकम लौटी, लोगों ने जताया आभार
शिवपुरी पुलिस की सायबर सेल ने एक बार फिर तत्परता दिखाते हुए सायबर फ्रॉड के शिकार हुए एक नागरिक की पूरी रकम वापस कराने में सफलता हासिल की है। अज्ञात ठग द्वारा फरियादी के बैंक खातों से उड़ाई गई ₹2,80,000 की राशि को पुलिस ने सूझबूझ से होल्ड करवाकर वापस फरियादी के खाते में ट्रांसफर करवा दिया है। अपनी डूबी हुई रकम वापस पाकर पीड़ित ने SP कार्यालय पहुंचकर की।