राजगढ़: राजगढ़ के दंड जोड़ स्थित बाबा रामदेव मंदिर में तंवर समाज की बैठक आयोजित हुई
राजगढ़ के दंड जोड़ पर स्थित बाबा रामदेव मंदिर पर रविवार को दोपहर 2:00 बजे करीब आगामी बाबा रामदेव दूज के कार्यक्रम की भव्य तैयारीयों को लेकर तंवर समाज की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गुरुवार श्याम देव शास्त्री के मुखारविंद से आयोजित होने वाली बाबा रामदेव की कथा सहित अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।