बरही: बरही नगर में बर्फ का अवैध कारोबार खुलेआम, नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन बेखबर
Barhi, Katni | Apr 9, 2026 बरही नगर के विजयराघवगढ मार्ग पर सड़क किनारे बर्फ का अवैध कारोबार खुलेआम हो रहा है यहां नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। बताया गया है कि यहां ना लाइसेंस का पता है और ना अनुमति की, खुले आसमान के नीचे बर्फ का अवैध कारोबार चल रहा है इससे क्षेत्रवासी बीमार हो सकते हैं ग्रामीण ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।