पट्टी: पट्टी बाईपास पर खड़ी बाइक में कार चालक ने मारी टक्कर, बार अध्यक्ष समेत 2 घायल, पुलिस ने दौड़कर पकड़ी कार, चल रहा इलाज
पट्टी तहसील क्षेत्र के समोगरा गांव निवासी अनिल कुमार सिंह पट्टी बार के अध्यक्ष है। बुधवार को कधई थाना क्षेत्र के जयसिंहगढ़ गांव में एक भूमि विवाद का स्थलीय निरीक्षण करने नौशाद अहमद पुत्र अब्दुल मजीद के घर गए हुए थे। जहां से बुलेट बाइक से वह दिन में करीब 12 बजे दोपहर तहसील लौट रहे थे। बाईपास तिराहे के समीप कार चालक के टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए।