अमानगंज: जनसुनवाई में हुआ समस्याओं का निराकरण जनसंपर्क कार्यालय पन्ना ने दी जानकारी
Amanganj, Panna | Jul 31, 2024 मंगलवार को तहसील एवं विकासखण्ड मुख्यालय सहित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का तत्परतापूर्वक निराकरण करने की कार्यवाही की गई है। जिले के पांच विकासखण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में प्राप्त आवेदनों का बड़ी संख्या में ही मौके पर निराकरण सुनिश्चित किया गया।