अमरोहा: एसपी कुवंर अनुपम सिंह के निर्देश पर पुलिस ने लोकसभा चुनाव को भयमुक्त कराने के लिए जिले भर में निकाला फ्लैग मार्च
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए काफी अलर्ट है। लगातार पुलिस भी फ्लैग मार्च निकल रही है। आज सोमवार को जिलेभर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से बातचीत की पुलिस ने कहा कि यदि कोई भी आप पर मतदान के लिए दबाव बनाये या धमकी दे तो इसकी सूचना पुलिस को दें ।