अमरोहा: अमरोहा शहर में ईद के दिन भरपूर मिलेगी पेयजल आपूर्ति नगर पालिका ने जगह-जगह लगाए जनरेटर अधिशासी अधिकारी ने दी जानकारी
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 अधिशासी अधिकारी डॉक्टर बृजेश कुमार ने बताया है कि ईद व नवरात्रों को लेकर शहर में साफ सफाई कराई जा रही है। ईदगाह व मंदिरों पर भी नगरपालिका के द्वारा साफ सफाई कराई जा रही है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि ईद पर हमारे मुस्लिम भाइयों को पेयजल की कमी ना हो इसीलिए अमरोहा शहर में जगह-जगह जनरेटर की व्यवस्था की गई है जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो।