अमरोहा: लोकसभा चुनाव के चलते SP के निर्देश पर पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 257 वाहनों के किए चालान
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 एसपी कुवंर अनुपम सिंह के निर्देश पर आज सोमवार को जिलेभर मे पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 24 घंटे में 257 वाहनों के चालान किये है। साथ ही वाहन चालकों को चेतावनी दी और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया है। एसपी कुवंर अनुपम सिंह ने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव के चलते लगातार वाहन चेकिंग अभियान चला रही है।