अमरोहा: रजबपुर के गांव पीपली दाऊद से नाबालिग को लेकर युवक फरार पुलिस तलाश में जुटी
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 जिला बिजनौर का एक युवक रजबपुर के गांव पीपली दाऊद की एक नाबालिग को लेकर फरार हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन नाबालिग का कहीं पता नहीं लगा इसके बाद पुलिस को तहरीर दी है। आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया है कि पुलिस जल्दी ही नाबालिग को बरामद कर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी ।