अमरोहा: अमरोहा जिले में अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड पर कार्रवाई करने के डीएम ने दिए निर्देश नोडल अधिकारी को लगाई फटकार
Amroha, Amroha | Apr 8, 2024 डीएम ने नोडल अधिकारी को फटकार लगाते हुए कहा कि जिले में कोई भी अवैध रूप से अल्ट्रासाउंड केंद्र संचालित ना हो।डीएम ने कहा जो डॉक्टर अल्ट्रासाउंड में पंजीकृत है वही अल्ट्रासाउंड करें उसकी जगह कोई अन्य डाक्टर न करें। नोडल अधिकारी से कहा की इस मामले को गंभीरता से ले केवल कागजों में ही कार्रवाई न करें। डीएम ने कहा कि आप लोग कुछ भी कार्य नहीं कर रहे हैं ।